थाली से दाल छिन गई
छिन गई, छिन गई,
आज, मेरी थाली से दाल छिन गई।
क्या खाएँ और क्या खिलाएँ,
इस उधेड़बुन में, मैं फस गई,
आज मेरी थाली से दाल छिन गई।
पहले तो कटोरी दाल से भरी होती थी,
फिर धीरे धीर कम होती रही,
हश्र अब ऐसा हुआ,
महँगाई ने अब ऐसा डसा,
कि दाल की कटोरी हवा हो गई ,
मेरी थाली से दाल गुम हो गई,
छिन गई, छिन गई,
आज, मेरी थाली से दाल छिन गई।
थाली मे, मेरी, ज़्यादा कुछ न था,
न छप्पन भोग और न महँगे पकवान,
यदि कुछ था तो अपना साधारण आहार,
शामिल था जिसमें रोटी, चावल, सब्जी और दाल,
रुपये पचास से दो सौ हो गयी दाल,
हौले हौले गायब हो गयी दाल,
छिन गई, छिन गई,
आज, मेरी थाली से दाल छिन गई।